शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

कन्हैया


निकल गयी है आफ़िस को, मॉडर्न यशोदा मैया !
फ्रिज मे से बटर चुराए - प्यारे कृष्ण कन्हैया !!

लेट नाइट लौट के आए मीटिंग से बाबा नंद !
तब तक सो चुके थे,  खा पी के बाल मुकुंद !!

वर्किंग यशोदा से माँगते, टाइम नंद के लाल !
नोट सौ का पकड़ा के - चल दी अपनी चाल !!

पिज़्ज़ा बर्गर पास्ता इन्स्टेंट नूडल का संजोग !
कहाँ मिलेगा कान्हा को, दिस डे - छप्पन भोग !!

न गौधूली बेरा देखी न देखे बछडे, न गैया !
न देखा पेड़ कदंब का, न देखी जमुना मैया !!

घर के बाहर ख़तरा है, जाएँ तो जाएँ किधर !
टीवी पर ही मस्त हैं अपने मुरलीधर !!