Twitter पर @mithelesh से एक मिसरा उधार लिया था उसके बाद ये हुआ ...
जा चुके हो तो कभी याद मुझे आओ न |
आके खुद को भी मेरे पास से ले जाओ न ||
सारा घर घेर रखा है तुम्हारी यादों ने,
कैसे घर खाली ये कराऊँ मैं बताओ न ||
जो ख्वाब साथ कभी हमने तुमने देखे थे,
अपने हिस्से के सभी ख्वाब वो ले जाओ न ||
मैं जागकर भी कहाँ जाग रहा था अब तक,
अभी मैं नींद में हूँ, सोने दो, जगाओ न ||
तुम्हारा जाना भी क्या जाना है जाने-जाना,
जेहन से नाम सहित अगर निकल जाओ न ||