रविवार, 11 जनवरी 2015

जनरल मे लटकते हुए...

तुमने जनरल में लटकते जिसे देखा होगा ।
हौसला  करके  वो  ट्रेन  में  चढा   होगा ।।

उसने कोशिश तो की होगी रिजर्वेशन की,
पर   तत्काल   भी   नही   मिला   होगा ।।

देखा होगा उसने प्रीमियम का किराया,
पैसा   जेब   में   इतना   नही   होगा ।।

क्या  जरूरत है उसे सफर करने की,
घर  मे  कोई  हादसा  हुआ   होगा ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें