मंगलवार, 16 जनवरी 2018

परपंच


खेल देखो लुटियनी अय्यारियों का,
मूर्ख सारे पॅंच बनकर रह गये ||

अपनी इज़्ज़त अपने हाथों यूँ उछाली,
न्यायालय भी मंच बनकर रह गये ||

जब हवेली से हुई ताकीद सेवा चाहिए,
भ्रत्य सब सरपंच बनकर रह गये ||

जो फँसे तो फिर कभी सुलझे नही
क़ानून सब परपंच बनकर रह गये ||

हंस बनकर पीढ़ियों से पुज रहे थे,
आज क्यूँ वो क्रौन्च बनकर रह गये ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें