शुक्रवार, 23 मार्च 2018

भयानक राजनैतिक दोहे


बिके हुए अखबार सब टीवी लुटियन फेल ।
सोशल मीडिया प्रकट करे झूठ प्रपंची खेल ।।


सोशल मीडिया बन बैठी सत्ता सत्त लगाम ।
सत्ताधर कर सकें नहीं कोई छुपा कर काम ।।

सारे सत्ता पक्ष का जमकर करो विरोध ।
किन्तु राष्ट्र निर्माण में बनो नहीं अवरोध ।।

Image result for modi


अपने गढ़ में दिखे घुमाते राजा चकला बेलन ।
शक्ति वोट की नचा रही उंगली पर सिंहासन ।।

Image result for jyotiraditya scindia  poori belte hue

पापड़ बेलत जग मुआ मुखमंती भया न कोय ।
जो समझे पर पीर को वही सुमंती होये ।|

Image result for jyotiraditya scindia making roti

एक मनुष को रोकना ही राजनीति का मूल ।
सबकी आँखों में झोंकते जात धरम की धूल ।।

एक तरफ हैं लगे जताने पिद्दीगण लोयल्टी ।
जीभ निकालें पूछ हिलाएं, मारें अल्टी पल्टी ।
Image result for pidi

जब चुनाव में दीख पड़ी अपनी हालात पतली,
नानी से तब मोह हुआ, जा पहुंचे फिर इटली ।।

वोट मांगते राजकुंवर सपने बहुत संजोये  ।।
पग पग घूमे, अंधड़ लू में, समझे मूरख मोये ।।

फूलपुर से फूल गया मठाधीश का मठ |
रणनीति में दोष था या योगी का हठ |

Image result for foolpur

बुआ भतीजा चुभा गये योगी हृदय मे शूल |
साइकल खुद को समझ रही हाथी सा स्थूल |

Image result for foolpur


प्रतिकूल परिणाम देख ऐसे हुए प्रसन्न |
भूले स्वयं की दुर्दशा वोट पाए न मन ||

Image result for congress happy after loss



सौ सोचे और भरे एक डग, शहजादे और माई ।
शाह का मोहरा कहाँ को कूदे आगे पीछे ढाई ।।

Image result for amit shah

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें