शुक्रवार, 23 मार्च 2018

जनता कह रही है ..सुनिए CM साहब














जनता कह रही है ...

दिल चीज़ क्या है? आप, मेरी जान लीजिये ..
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये |
आना है अगर, सत्ता में, फिर एक बार, दिक्कत, गरीब आदमी की पहचान लीजिये |
शिक्षक हैं,आपसे , बड़े नाराज़ अबकी बार, उनकी भी मांग पूरी तरह मान लीजिये |

है जातिगत जोड़ तोड़ बहुत, अबके चुनाव में, धरती पे लगा ,अपने ज़रा, कान लीजिये !!

जो तोड रहे हैं एकता जाति के नाम पर,
घुस न सकें प्रदेश मे,ये ठान लीजिये ।।
पानी की है कमी बहुत, बुंदेलखंड में, इस साल होगी कठिनाई. संज्ञान लीजिये ||
अधिकारियों ने बना रखी है ,अपनी जुगाड़ सब इनके भी जरा खेल सब , पहचान लीजिये ||

हैं आपकी सरकार पे , इल्जाम बेशुमार,
एक एक करके सब समाधान कीजिये ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें