बहुत सा दर्द गुज़रा है तड़पकर शाम से ।
चलो कुछ देर बैठो साँस भर आराम से ।
बहुत से टूटे दिल हैं ख्वाहिशें हैं जिंदगानीं हैं,
उन्हें भी गुफ्तगू करने दो अपने आखिरी अंजाम से ।
बात अम्मा से कर सको तो रोज़ कर लेना,
तसल्ली उसको मिलती है तुम्हारी खैर के पैगाम से ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें